फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मैथी पीजीटी शिक्षक शीशपाल।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य सरकार ने जिले के दो शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करने की सूची जारी की है। इनमें राजकीय मिडिल स्कूल अजराना की संस्कृत शिक्षिका मीनाक्षी शर्मा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालाही के गणित पीजीटी शिक्षक शीशपाल शामिल हैं। मीनाक्षी शर्मा संस्कृत विषय में यह पुरस्कार पाने वाली अकेली महिला शिक्षिका हैं।
विज्ञापन

दोनों शिक्षकों का चयन शैक्षणिक उपलब्धियों, विद्यार्थियों के परिणाम और स्कूल में किए गए नवाचारों सहित विभिन्न मानकों पर हुआ है। शिक्षक शीशपाल ने बताया कि मूल्यांकन कई स्तरों पर होता है। इसमें विद्यार्थियों की संख्या, विषय के परिणाम, सेवा अवधि और वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट देखी जाती है। पुरस्कार के लिए कम से कम 15 वर्ष की सेवा और मूल्यांकन में 60 फीसदी से अधिक अंक जरूरी हैं।
शिक्षकों के मूल्यांकन में विद्यार्थियों की संख्या और पिछले पांच साल के विषय परिणाम अहम हैं। 10 वर्षों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) भी महत्वपूर्ण है। पीएचडी या नेट पास होने पर अतिरिक्त अंक मिलते हैं। पुस्तक लेखन, प्रशिक्षण और वर्षभर के नवाचारी कार्यों के लिए भी अंक निर्धारित हैं। राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका भी मूल्यांकन का हिस्सा है। इनमें स्टूडेंट्स लीगल लिटरेसी, रोड सेफ्टी, गीता जयंती, कला उत्सव और सांस्कृतिक उत्सव शामिल हैं।
विज्ञापन



सम्मान से शिक्षकों और विद्यार्थियों का बढ़ेगा मनोबल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालाही के गणित पीजीटी शिक्षक शीशपाल ने कहा कि राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलना शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने वाला है। इससे स्कूल में विद्यार्थियों को भी खुशी मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनकी कक्षा में विद्यार्थियों का परिणाम हमेशा बेहतर रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल, अपने विद्यार्थियों और सहयोग करने वाले सभी लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बिना वे इतना उत्कृष्ट काम नहीं कर पाते।


संस्कृत की महिला शिक्षिका के तौर पर उपलब्धि खास

राजकीय मिडिल स्कूल अजराना की संस्कृत शिक्षिका मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन होना उनके लिए विशेष उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि संस्कृत विषय में अकेली महिला शिक्षिका के तौर पर यह सम्मान मिलना उनके लिए और भी खास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस उपलब्धि से सकारात्मक संदेश जाएगा और शिक्षकों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

कुरुक्षेत्र। मैथी पीजीटी शिक्षक शीशपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें