फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिहोवा में दो दिन में दो सड़क हादसे, दो लोगों की गई जान

विज्ञापन
पिहोवा।  अंकित। फाइल फोटो
विज्ञापन
पिहोवा। कस्बा में लगातार दो हादसों ने दो युवाओं की जिंदगी छीन ली, जिससे परिवारों में मातम पसर गया। एक हादसा पटियाला रोड पर हुआ तो दूसरा अनाजमंडी के समीप हुआ। दोनों ही हादसे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने
विज्ञापन

से हुए।
रविवार को पटियाला रोड पर कलसा मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 20 वर्षीय अंकित की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई नवदीप घायल हो गया। हादसे के बाद वे दोनों काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। वहां से गुजर रहे राहगीरों में से किसी ने भी उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने का प्रयास नहीं किया।
किसी तरह परिजनों का पता चला तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। गांव कलसा का रहने वाला अंकित दो बहनों का इकलौता भाई था जो बीए की पढ़ाई कर रहा था। दोनों भाई खेत जाने के लिए बाइक पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें एक ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

काफी देर बाद परिवारजनों के पास सूचना आई कि कलसा मोड़ पर हादसा हो गया है। परिवार के लोग तुरंत मौके की तरफ गए। वे वहां पहुंचे तो बाइक सड़क पर गिरी हुई थी। काफी देर से दोनों भाई सड़क पर पड़े थे। एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें