आरटीपीसीआर के 1680 और रैपिड एंटीजन के 180 सैंपलों में से 2 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 22107 तक पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 21735 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक 356 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 16 एक्टिव केस हैं। इनमें से 9 को घर में आइसोलेट है, जबकि सात मरीज अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 453162 में से 429320 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस का ग्राफ धीरे-धीरे कम भी हो रहा है। सीएमओ ने कहा कि यह कुरुक्षेत्र जिले के लिए एक अच्छी बात है कि प्रत्येक नागरिक स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के साथ पूरा सहयोग कर रहा है। कोरोना के कम होते केसों का यह मतलब नहीं है कि अब हम नियमों का पालन करना छोड़ दें। अभी भी सभी को कोविड के नियमों का पूर्णत: पालन करना होगा, ताकि कुरुक्षेत्र को निरंतर कोरोना मुक्त रखने में कामयाबी मिल सके।
गांव थाना पिहोवा में बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को किया डी-नोटिफाई
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले में गांव थाना में बनाए गए कंटेनमेंट और बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों की पालना करनी होगी।