फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल

Tue, 22 Oct 2024 06:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। जीटी रोड पर इशरगढ़ पुल के पास एक अनियंत्रित कार बाइक को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बाइक चालक बलविंद्र सिंह 50 निवासी धुराला जिला अंबाला की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार युवक गुलफाम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गुलफाम को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस हादसे में कार चालक को भी चोटें लगी हैं। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। उधर, खरींडवा के नजदीक भी कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। शाहाबाद निवासी 36 वर्षीय राजेश कुमार अंबाला की केसरी अनाज मंडी में मुनीम लगा हुआ था।
विज्ञापन

धुराला निवासी मलकीत सिंह ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत मेंबताया कि उसके पिता बलविंद्र सिंह बीबीपुर जाट्टान जिला करनाल में बने कोल्ड स्टोर में काम करते थे। शाम करीब चार बजे वह ड्यूटी समाप्त कर बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। बाइक पर उनके पीछे अंबाला निवासी गुलफाम भी बैठा हुआ था। इस दौरान जीटी रोड पर ईशरगढ़ पुल से थोड़ा आगे पहुंचने पर करनाल की तरफ से आए तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके पिता और गुलफाम बाइक सहित सड़क पर गिर कर बुरी तरह से जख्मी हो गए। वहीं, टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। राहगीरों ने उसके पिता और गुलफाम को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेज दिया। सूचना पाकर वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचा। जहां उसे डाक्टरों ने बताया कि गंभीर चोटों के कारण उसके पिता की मौत हाे गई है। इसके बाद डाक्टरों ने गुलफाम को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
उधर बाबैन के शनि मंदिर के समीप रहने वाले सुभाष कुमार ने थाना शाहाबाद में शिकायत दर्ज कराई कि उसके ताऊ का बेटा राजेश कुमार अंबाला की केसरी अनाज मंडी में अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। शाम को उसे सूचना मिली कि खरींडवा गांव के समीप व्यायामशाला के सामने उसके भाई की बाइक को बाबैन की तरफ से जा रही कार ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने एंबुलेंस से उसके भाई को शाहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच करके उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर दोनों मामले दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें