फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चिता के पास टोटका करते हुए दो लोग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ढांड रोड पर हुए हादसे में गांव कलाल माजरा के रहने वाले श्रद्धालुओं की मौत के बाद अभी गांव के लोग गम से बाहर भी नहीं निकल पाए कि शनिवार देर शाम मृतकों की चिता के पास दो लोग टोटका करते पाए गए। आरोप है कि ये लोग दीया जलाए हुए थे और साथ में लड्डू भी लिए हुए थे। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन पहले ही ढांड रोड पर गांव पिंडारसी-पबनावा के पास हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इनमें से चार का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान में ही शुक्रवार को किया गया था। तीन चिताएं जलीं थी और एक बच्ची को दफनाया गया था।
अभी इन चिताओं की राख पूरी तरह से ठंडी भी नहीं हुई थी कि अगले ही दिन देर शाम करीब आठ बजे वहां दो लोग दिखाई दिए। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दोनों को दीया जलाए हुए काबू कर लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तत्काल ही डायल 112 पर सूचना दी और उनके हवाले कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि ये दोनों आरोपी आपस में जमाई व ससुर है जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। करीब चार साल से गांव में ही किराए पर रहते हुए मिस्त्री के तौर पर काम करते रहे। गांव के सरपंच कुलदीप सिंह का कहना है कि अब गांव में किराए पर रहने वाले इस तरह के अन्य लोगों पर भी आशंका होने लगी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कई लोगों को घर खाली करने तक के लिए कह दिया है। उधर इस मामले में फिलहाल पुलिस कुछ कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें