फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीएम विंडो पर आई शिकायतों को लेकर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम विंडो पर आई शिकायतों को लेकर दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सीएम विंडो पर आई शिकायतों को लेकर हुई बैठक के बाहर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई व मारपीट हुई तो मामला बाद में पुलिस तक भी पहुंच गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामला दर्ज नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आयुर्वेद विभाग से सेवानिवृत एक कर्मी ने आयुर्वेद कॉलेज प्रशासन को लैब में दो युवतियों की नियुक्ति को लेकर नियमों की अवहेलना के आरोप लगाते हुए सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। मंगलवार को सीएम विंडो पर आई शिकायतों पर एनीमेंट पर्सन प्रदीप झांब सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान उक्त शिकायत पर भी सुनवाई की गई तो वहीं कॉलेज प्रशासन की ओर से कर्मी पहुंचे, जहां बैठक के बाहर आने पर दोनों पक्षों में पहले बहस हुई, जो हाथापाई में बदल गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तो बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत भी दी। हालांकि देर रात तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ था, लेकिन यह घटना चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें