कुरुक्षेत्र। सीआईए 1 की टीम ने रविवार को मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर आरोपियों के दो और साथियों को काबू किया है। मंगलवार को चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। इसके बाद घायल यूपी के बागपत जिला के गाददी गांव निवासी घायल आरोपी रोहित प्रसाद उर्फ ढक्कन को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
वह मेरठ जिला के हस्तिनापुर गांव निवासी मिथुन शर्मा और बागपत के गवाली खेडा गांव के सागर शर्मा व सुरजा गांव के जेद उर्फ जयंत को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। टीम अब तक यह पता नहीं लगा पाई है कि वह शहर में कहां वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। वहीं पुलिस न ही यह पता लगा पाई है कि इन आरोपियों के पास हथियार कहां से आए हैं।
सीआईए 1 के प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि रिमांड पर लिए गए आरोपी से पूछताछ के दौरान इन सब सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की जाएगी। टीम इस मामले में जांच कर रही है और जांच कर रही है कि इनके किसी गिरोह से कोई तार तो नहीं जुडे।
मुठभेड़ के बाद सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पूछताछ में पता चला कि मिथुन शर्मा हिस्ट्रीशीटर है, जबकि रोहित प्रसाद उर्फ ढक्कन के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।