फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश हुए घायल, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 07 Sep 2025 10:56 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

सार

कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई है। इसमे दो बदमाश घायल हुए हैं। सीआईए वन की पुलिस टीम और दो बदमाशों के बीच शहर के बिशनगढ़ रोड पर रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में सीआईए प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को एक गोली छूते हुए निकली व दोनों बदमाशों यूपी के बागपत के रोहित और मेरठ के गांव हस्तिनापुर के मिथुन की बाईं टांग में गोली लगी।
विज्ञापन


दोनों को पुलिस ने दबोच कर लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया है। सीआईए वन के प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक पर हथियारों के साथ घूम रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की और कीर्ति नगर से बिशनगढ़ गांव की ओर बढ़ी। वहां बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दो युवक दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने और तलाशी लेने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए
पुलिस को उनके पास से दो अवैध रूप से तैयार देशी कट्टे, दो-दो जिंदा राउंड व घटनास्थल से दो खोल बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस दोनों बदमाशों के अपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें