फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राजकीय आईटीआई में सोमवार को लगेगा जाॅब मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जीटी रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षा मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य कम जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि यह पानीपत जिले का सबसे बड़ा शिक्षुता मेला है जिसमें छात्रों को शिक्षुता में रोजगार के 1000 से ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। इस मेले में देशभर की बहु चर्चित मल्टीनेशनल कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इनमें गोदरेज एंड बॉयस लिमिटेड मोहाली, टाटा ग्रीन बैटरी पुणे महाराष्ट्र, टाटा मोटर पैसेंजर व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़, योन मिंडा मानेसर गुरुग्राम, अर्जन इंपैक्स प्राइवेट लिमिटेड सोनीपत, वरुण इलेक्ट्रोड पानीपत, पेन फूड पानीपत, पयोर एवर तरावड़ी करनाल, सनी इंटरनेशनल इसराना पानीपत, गोल्डन टैक्सो फैब पानीपत, वीएसपी समालखा पानीपत, श्री सीमेंट पानीपत, मित्तल इंटरनेशनल पानीपत, सिमर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड पानीपत, आरकेएच ऑटो गैलरी पानीपत, गीता यूनिवर्सिटी पानीपत, देशबंधु गुप्ता गवर्नमेंट कॉलेज पानीपत, एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर डिपार्मेंट पानीपत, क्वेश कोर लिमिटेड पानीपत इत्यादि शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि रोजगार पाने का यह बहुत ही सुनहरा अवसर है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया के अपने आसपास के सभी छात्रों को मेले के बारे में सूचित करें और ज्यादा से ज्यादा बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करें। सभी छात्र जॉब मेले में भाग लेने ले लिए अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ 9:00 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत में पहुंचे ताकि हरियाणा सरकार के हर हाथ रोजगार के सपने को सरोकार करने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत हमेशा तत्पर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें