फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू के दो विद्यार्थियों को विप्रो में मिला 6 लाख रुपये सालाना पैकेज

Tue, 09 Jun 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (यूएसएम) के दो एमबीए विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों देवांशु अरोड़ा और अभिनव सिंह को 6 लाख रुपये सालाना पैकेज मिला है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार मित्तल ने बताया कि दोनों विद्यार्थी पहले कंपनी के साथ दो माह की इंटर्नशिप करेंगे। इस दौरान वे बेंगलुरु में आयोजित होने वाले इंडक्शन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद उन्हें कंपनी की कार्यप्रणाली और उत्पादन प्रक्रिया को समझने के लिए हैदराबाद स्थित प्लांट का भी भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि यह उनकी मेहनत और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। संस्थान विद्यार्थियों को उद्योगों की जरूरतों के अनुसार तैयार करने पर लगातार काम कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें