फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वच्छता अभियान के लिए आज दिया जाएगा दो घंटे का श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वच्छ कुरुक्षेत्र मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक सर्किट हाउस के आसपास के क्षेत्र की सफाई की जाएगी। इन दो घंटे के स्वच्छता अभियान में जहां अधिकारी और कर्मचारी श्रमदान करेंगे। वहीं प्रशासन की तरफ से आम नागरिकों से भी इस स्वच्छता अभियान में श्रमदान देने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने वीरवार को स्वच्छता अभियान के लिए जारी आदेशों में कहा कि वीरवार को सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह स्वच्छता अभियान सर्किट हाउस चौक से रतगल गुरुद्वारा तक चलेगा। इस क्षेत्र के लिए सौरव चावला, लेखाकार विनोद कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह सर्किट हाउस चौक से फोनिक्स चौक तक स्वच्छ बनाने के लिए सहायक राजेश चौहान, लेखाकार दिवाकर कुमार की ड्यूटी रहेगी।
उन्होंने कहा कि सर्किट हाउस चौक से नए लघु सचिवालय सड़क के फोनिक्स चौक के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए सहायक संदीप कुमार व लिपिक रवि शंकर की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही उपायुक्त कार्यालय के सभी कर्मचारियों को सुबह सात बजे सर्किट हाउस में पहुंचने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। इन आदेशों का पालन करवाने के लिए नगराधीश आशीष कुमार को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें