फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नए साल पर दो घरों के बुझे चिराग, सड़क हादसों में गई जान

विज्ञापन
पिहोवा। मृतक भजन लाल।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। नए साल की शुरुआत से ठीक पहले 31 दिसंबर की रात जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही से हुआ। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों मामलों में आरोपी चालक मौके से भाग गए। पुलिस ने अलग-अलग मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला हादसा पिहोवा थाना क्षेत्र के ढांड रोड पर अरनैचा गांव के पास रात करीब आठ बजे हुआ। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार पिहोवा की सरस्वती खेड़ा काॅलोनी के रहने वाले भजन लाल (36) की मौके पर ही मौत हो गई। बलवंती निवासी उनका साला टींकू राम (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। भजन लाल ट्रैक्टर चालक थे और परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। वे अपने साले के साथ असंध में पराली की गांठ बनाने का काम खत्म कर नया साल मनाने घर लौट रहे थे।
टींकू राम ने बताया कि वे 31 दिसंबर को काम निपटाकर बाइक से घर आ रहे थे। पिहोवा की ओर से आ रही कार ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक जडौला गांव की तरफ मुड़ते हुए सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क किनारे गिर पड़े और भजन लाल का सिर जोर से सड़क पर लगा। राहगीरों ने घटना की सूचना भजन लाल के भाई संजय को दी। परिवार उन्हें पहले पिहोवा के निजी अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में ट्रैफिक जाम और नाजुक हालत देखकर लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल के गेट पर ही भजन लाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

भजन लाल अपने पीछे पत्नी सीमा, नौ साल का बेटा कार्तिक और पांच साल की बेटी कीर्ति छोड़ गए हैं। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर केस दर्ज किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दूसरा हादसा पिपली-थर्ड गेट रोड पर पैनोरमा के पास हुआ। जोगी बस्ती निवासी युवक अल्केश रात का खाना खाकर टहलने निकला था। तभी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया। सिर में गंभीर चोट से अल्केश की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस से उसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अल्केश के दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी थी जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें