फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मोटर कंपनी के दो कर्मियों पर 23 लाख गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंबाला की एक मोटर कंपनी के दो कर्मचारियों की ओर से मिलीभगत से कंपनी के 250 ग्राहकों से सेवाओं के नाम पर करीब 23 लाख रुपये का गबन किए जाने का मामला सामने आया है। गड़बड़ी पकड़े जाने पर दोनों आरोपी कंपनी छोड़कर भाग गए। थाना सदर थानेसर ने शिकायत पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कंपनी के निदेशक मानव दास ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कंपनी का मुख्यालय अंबाला कैंट में है। आरोपी आकाश नगर निवासी मनप्रीत सिंह और किरमिच वासी जगतार सिंह स्थानीय ब्रांच में 2022 से सेवा सलाहकार के पद पर कार्यरत थे। उनका कार्य एक्सटेंडेड वारंटी, एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (एएमसी) तथा रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए) उत्पादों से बिजनेस बढ़ाना था।

कंपनी के निदेशक अनुसार 1 अप्रैल 2024 से 12 मार्च के बीच दोनों ने 181 एएमसी ग्राहकों से 15.74 लाख रुपये, 19 आरएसए ग्राहकों से 10,249 रुपये तथा 45 एक्सटेंडेड वारंटी ग्राहकों से 7.03 लाख रुपये वसूल कर अपने खातों में जमा कर लिए। 22 लाख रुपये का यह गबन कंपनी के खाते में रुपये जमा न होने पर सामने आया। गबन की जानकारी मिलने पर कंपनी ने दोनों से राशि लौटाने के लिए कई बार संपर्क किया लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें