फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 108 संक्रमित

विज्ञापन
व्यक्ति की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कोरोना वायरस लोगों में फैल चुका है। खुद स्वास्थ्य महकमा इसकी चपेट में आ चुका है। स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों सहित सैंपलिंग करने वाली टीम भी संक्रमित हो चुकी है। जिले में शुक्रवार को भी दो मासूमों सहित 108 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से हुई महिला व पुरुष की मौत की पुष्टि की है।
जिले में अब कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़कर 368 तक पहुंच गया है। तीसरी लहर में अभी तक मासूम सहित दस मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जैनपुर जट्टान वासी 63 वर्षीय महिला की अस्पताल ले जाते वक्त 24 जनवरी को मौत हो गई थी और शाहाबाद की गीता कॉलोनी वासी 61 वर्षीय व्यक्ति की 25 जनवरी को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में अब 610 एक्टिव केस के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 25 हजार 617 तक पहुंच गया है। गनीमत है कि अभी तक 24 हजार 639 मरीज रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने 545 मरीजों को होम आइसोलेट और 65 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1494 सैंपलों की जांच में 108 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 150 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया हैै। बताया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के 100 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। अभी तक आई रिपोर्ट में 10 मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। अभी तक लिए गए 657697 में से 630665 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
208 स्थानों पर दिए कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला में 208 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तुरंत बाद ही संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के तहत जिले में 202 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को डी-नोटिफाई किया गया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

मास्क न पहनने वालों पर होगी सख्ती : मुकुल
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस का नया ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी के साथ बढ़ रहा है। इस वायरस के फैलाव को रोकने की बहुत जरूरत है। इस वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लोगों का सहयोग होना बहुत जरूरी है। इसलिए सार्वजनिक और कार्य स्थलों पर लोगों को मास्क पहनना होगा, कोविड वैक्सीनेशन का कोर्स पूरा करना होगा और सोशल डिस्टेंस के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें