फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, जिले में 63 संक्रमित मरीज आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जहां दो कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई। वहीं, जिले में अलग-अलग जगह से 63 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आये हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1167 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 36 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 63 नये केस सामने आए हैं, जिनमें सेक्टर 2 से 40 वर्षीय व्यक्ति, 4 वर्षीय बालक, 16 वर्षीय युवती, कश्यप धर्मशाला से 40 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 13 से 57 वर्षीय व्यक्ति, अमीन से 58 वर्षीय व्यक्ति, मोहन नगर से 50 वर्षीय व्यक्ति, 85 वर्षीय व्यक्ति, गांव खैरा से 38 वर्षीय व्यक्ति, शीला कालोनी से 2 वर्षीय बच्ची, घमूरखेड़ी से 3 वर्षीय बालक, आकाश नगर से 42 वर्षीय महिला, गांधी नगर से 69 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा गणेश राईस मिल से 18 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय व्यक्ति, गांव अंटेड़ी से 15 वर्षीय युवक, गांव झांसा से 29 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 2 से 26 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस स्टेशन शाहाबाद से 41 वर्षीय व्यक्ति, शाहाबाद वार्ड 3 से 40 वर्षीय व्यक्ति, 11 वर्षीय युवती, 2 वर्षीय बच्चा, 60 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय महिला, ठोल से 35 वर्षीय व्यक्ति, शाहाबाद से 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव मांगना से 40 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा अनाज मंडी से 45 वर्षीय महिला, 72 वर्षीय महिला, गांव भट्टमाजरा से 64 वर्षीय महिला, पिहोवा शास्त्री कालोनी से 20 वर्षीय युवक, पिहोवा गुरुद्वारा रोड से 57 वर्षीय व्यक्ति, संधोली से 24 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा वार्ड 3 से 16 वर्षीय युवक, एनआईटी से 37 वर्षीय व्यक्ति, गांव पबनावा से 52 वर्षीय व्यक्ति, लक्ष्मण कालोनी से 32 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय व्यक्ति, इंद्रा कालोनी से 38 वर्षीय महिला, पिहोवा वार्ड 16 से 32 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 1 से 58 वर्षीय व्यक्ति, उमरी से 17 वर्षीय युवक, 34 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय व्यक्ति, गुरुनानक पुरा मोहल्ला से 22 वर्षीय युवती, 18 वर्षीय युवती, 50 फुटा रोड़ से 57 वर्षीय व्यक्ति, गऊशाला बाजार से 60 वर्षीय व्यक्ति, झिंझरपुर से 36 वर्षीय व्यक्ति, कीर्ति नगर से 65 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 13 से 7 वर्षीय बालक, 30 वर्षीय महिला, सैक्टर 7 से 47 वर्षीय व्यक्ति, लक्ष्मण कालोनी से 12 वर्षीय युवती, 3 वर्षीय बालक, गिरधारपुर से 47 वर्षीय व्यक्ति, इस्माईलाबाद से 40 वर्षीय महिला, गुरद्वारा रोड़ पिहोवा से 57 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवती, पिहोवा से 40 वर्षीय व्यक्ति, फुतपुर से 43 वर्षीय महिला, शादीपुर से 28 वर्षीय महिला शामिल है।
उपचार के दौरान दो मरीजों की हुई मौत
जिले में दो कोरोना पॉजिटिव महिलाओं की मौत हो गई है। इनमें से विष्णु कॉलोनी से 65 वर्षीय महिला को 15 अगस्त को दाखिल करवाया गया था, इस महिला का सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाया गया और इस महिला को थायरड, शुगर, बीपी की भी शिकायत थी, इस महिला को मुलाना मेडिकल कालेज में रेफर किया गया था, इस महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। इसके अलावा गांव बहलोलपुर से 83 वर्षीय महिला को 11 अगस्त को दाखिल करवाया गया। इस महिला को कोरोना संक्रमण के साथ बीपी और दमे की भी शिकायत थी। इस महिला की शुक्रवार को आदेश मेडिकल कालेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र जिला से 36 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें गांव सूरा लाडवा से 48 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 47 वर्षीय महिला, बाहरी से 50 वर्षीय महिला, खानपुर रोड़ान से 20 वर्षीय युवती, झांसा रोड़ से 50 वर्षीय व्यक्ति, गांधीनगर से 36 वर्षीय महिला, अंटेड़ी से 9 वर्षीय बच्ची, बीड़ मंगोली से 24 वर्षीय महिला, पिहोवा से 45 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय व्यक्ति, 21 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवती, 69 वर्षीय महिला, गांधी नगर पिहोवा से 26 वर्षीय व्यक्ति, बण लाडवा से 40 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा के निजी अस्पताल से 23 वर्षीय व्यक्ति, इस्माईलाबाद से 6 वर्षीय बालक, पुलिस लाईन से 42 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद से 24 वर्षीय व्यक्ति, शांति नगर से 24 वर्षीय व्यक्ति, ज्योतिनगर से वर्षीय महिला, किशनपुरा से 45 वर्षीय व्यक्ति, बेरथला से 53 वर्षीय व्यक्ति, फुलगढ़ से 35 वर्षीय व्यक्ति, गांव थाना से 57 वर्षीय व्यक्ति, 29 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाईन से 23 वर्षीय व्यक्ति, बाहरी से 62 वर्षीय व्यक्ति, 21 वर्षीय व्यक्ति, पिपली से 30 वर्षीय महिला, अजराना कलां से 32 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद से 25 वर्षीय युवती, कुरुक्षेत्र से 10 वर्षीय बच्ची शामिल है।
सीएमओ ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2961 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 560 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 52 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 29525 में से 27416 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 1167 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 720 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 720 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 22 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 425 एक्टीव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें