कुरुक्षेत्र। पुलिस ने अलग-अलग जगह से शराब बेचने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेंद्र सिंह निवासी सुनहेड़ी खालसा व दीपक शर्मा निवासी दीदार नगर के कब्जे से 17 बोतल ठेका शराब देसी बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि थाना केयूके पुलिस ने गुप्त सूचना पर चनारथल गांव से सुरेंद्र सिंह को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 बोतल और एक पव्वा शराब बरामद हुई। अन्य मामले में पुलिस ने थर्ड गेट के पास से दीपक शर्मा को काबू किया। उसके कब्जे से सात बोतल शराब बरामद हुई। मौके पर दोनों आरोपी पकड़ी गई शराब का लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
अलग-अलग स्थानों से तीन सटोरिये काबू
कुरुक्षेत्र। अलग-अलग जगहों से सट्टाबाजी करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी टोनी निवासी गांधी नगर, भूषण निवासी मसीता हाउस और नरेंद्र सिंह निवासी मोहन नगर के कब्जे से सट्टे की राशि के 5,370 रुपये बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कृष्णा गेट की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर टोनी व भूषण को गांधी नगर के पास से सट्टा खाईबाड़ी करते हुए काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से सट्टे की राशि के 4,250 रुपये बरामद हुए। उधर, सीआईए-दो ने गुप्त सूचना पर नरेंद्र सिंह को सेक्टर-10 कुरुक्षेत्र के सामने पार्क से काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 1,120 रुपये बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद