फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 2.3 किलो डोडा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को शाहाबाद बस स्टैंड के पास माता रुकमणी राय स्कूल के निकट नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान चुड़ियाला गांव के मोहित लांबा और जिला अंबाला के दुराला गांव अरविंद देव के रूप में हुई है। टीम ने आरोपियाें को कार एचआर-85-जे-4006 सहित पकड़ा और उनकी व कार की तलाशी लेने पर उनके पास से दो किलो 300 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपी डोडा-पोस्त की तस्करी में लिप्त थे और बराड़ा से अंबाला की ओर जा रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शाहाबाद में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें