फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीएम सिटी में बढ़ने लगा अपराध, स्थापित की गई अपराध अन्वेषण शाखा

Tue, 14 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/लाडवा। सीएम सिटी में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने लाडवा उपमंडल में एक नई अपराध अन्वेषण शाखा की स्थापना की है। हाल ही में लाडवा में अपराधियों ने कई बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है जिससे पुलिस की मुस्तैदी व सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। सीआईए के गठन हाेने से अब लोगों में उम्मीद जगी है कि सीएम सिटी में आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाया जा सकेगा व अपराधियों की धरपकड़ में तेजी आएगी।
लाडवा में अपराध अन्वेषण शाखा की स्थापना स्थानीय स्तर पर अपराध नियंत्रण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह शाखा आधुनिक संसाधनों और तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित होगी, जो अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में कारगर सिद्ध होगी। जिले में पहले से दो अपराध अन्वेषण शाखाएं और एक एंटी नारकोटिक सेल कार्यरत हैं। लाडवा में नई शाखा के साथ इनकी संख्या अब चार हो गई है जिससे जांच प्रक्रिया में तेजी और कार्रवाई में प्रभावशीलता बढ़ेगी।
विज्ञापन

लाडवा क्षेत्र की जनता की लंबे समय से मांग थी कि उनके क्षेत्र में एक अपराध शाखा स्थापित की जाए। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है।


जसबीर सिंह बने लाडवा सीआईए के पहले प्रभारी
लाडवा अपराध अन्वेषण शाखा के पहले प्रभारी के रूप में पीएसआई जसबीर सिंह को बनाया गया है। जसबीर सिंह फिलहाल अपराध अन्वेषण शाखा-एक में कार्यरत थे व इन्होंने यहां कई जटिल मामलों को सुलझाया है। इसके साथ ही इन्हें लाडवा क्षेत्र की भौगोलिक और आपराधिक गतिविधियों की गहरी समझ है, जो शाखा टीम को मामले सुलझाने में सहायता करेगा।




पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि लाडवा में यह नई इकाई न केवल अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, बल्कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल भी स्थापित करेगी। यह कदम अपराधियों के लिए एक सख्त संदेश है कि जिला पुलिस अपराध पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की कि वे इस शाखा के साथ सक्रिय सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत लाडवा अपराध अन्वेषण शाखा के मोबाइल नंबर 7496985310 या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।


बॉक्स
लाडवा क्षेत्र में पिछले तीन माह की प्रमुख अपराध घटनाएं एवं पुलिस कार्रवाई

- 20 अप्रैल : खरकाली गांव के हरदीप सिंह उर्फ सन्नी को अवैध देसी पिस्तौल, कट्टा और कारतूस के साथ अपराध शाखा-1 ने काबू किया।
- 28 जून : आईईएलटीएस सेंटर से चोरी के आरोपी संजीव कुमार उर्फ दीपा और परवेज उर्फ रावण को अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद किया।

- 27 अगस्त : बकाली गांव में शराब ठेके पर गोलीबारी की कोशिश करने वाले हरविंद्र सिंह को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया।

- 14 सितंबर : लाडवा में बदमाशों की ओर से फायरिंग की घटना हुई जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने सीसीटीवी से दो संदिग्ध पकड़े, नोनी राणा गैंग का कनेक्शन पाया। गश्त बढ़ाई गई।
विज्ञापन

- 20 सितंबर : नोनी राणा गैंग के शूटर अमन और उसके साथियों ने लाडवा में हत्या व वसूली की कोशिश की। पुलिस घेराबंदी पर अमन ने गोलीबारी की जिसके जवाब में मुठभेड़ हुई। अमन को गोली लगी, वह घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें