फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ रखने के आरोप में नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ रखने के आरोप में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग से 960 ग्राम गांजा और दूसरे आरोपी से 400 ग्राम अफीम बरामद की गई है। दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से नाबालिग को बाल सुधार गृह अंबाला और दूसरे आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पहले मामले में उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 06 अगस्त को थाना इस्माईलाबाद पुलिस टीम पंजाबी ढाबा चम्मूखुर्द के पास अंबाला हिसार रोड पर मौजूद थी, तभी सूचना मिली कि इस्माईलाबाद वासी एक नाबालिग लड़का गांजा पत्ती बेचने का काम करता है। जो वह आज भी मोटरसाइकिल गांजा पत्ती बेचने के लिए अजरावरमीरापुर सड़क पर आएगा। नाबालिग को पकड़ने के लिए मीरापुर सड़क पर सरकारी स्कूल अजरावर के पास नाकाबंदी की गई। मौका पर उप पुलिस अधीक्षक पिहोवा गुरमेल सिंह को भी बुलाया गया। थोड़ी देर बाद नाबालिग मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया, जिसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 960 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके नाबालिग को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया।
दूसरे मामले में जानकारी देते डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि दिनांक 06 अगस्त को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अंबाला की टीम चिब्बा मोड धुराला-झांसा रोड पर मौजूद थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि प्रीतपाल सिंह उर्फ बब्बू वासी धुराला अफीम बेचने का काम करता है। वह आज भी धुराला की ओर से मोटरसाइकिल पर अफीम बेचने के लिए झांसा की ओर आएगा। चिब्बा मोड धुराला-झांसा रोड पर नाकाबंदी करके चेकिंग शुरू की गई। मौके पर उप पुलिस अधीक्षक शाहाबाद आत्मा राम को भी बुलाया गया। थोड़ी देर बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर आता नजर आया। तलाश लेने पर उसके कब्जे से 400 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना झांसा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। अदालत में पेश कर उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें