फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दुकान के गल्ले से ढाई लाख रुपये चोरी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। दुकान के गल्ले में रखे ढाई लाख रुपये व दुकान का अन्य सामान लेकर चोर फरार हो गए। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनिल कुमार निवासी विकास नगर ने थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी यस बैंक के समीप अर्जुनदास अनिल कुमार के नाम से दुकान है। वह हर रोज की तरह शाम को करीब सात बजे अपनी दुकान को अच्छी तरह से बंद करके गया था। जब वह सुबह दुकान पर आया और दुकान खोलकर देखा तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

उसने गल्ला चेक किया तो उसमें रखे ढाई लाख रुपये गायब मिले तथा दुकान का सामान बिखरा हुआ था। जब उसने दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा देखा तो दो अज्ञात चोर दुकान में चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने अनिल कुमार की शिकायत पर दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी हवलदार परमजीत सिंह ने कहा कि दुकान में लगे कैमरों की फुटेज से चोरों को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें