फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आईलेट्स सेंटर संचालक से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने आईलेट्स सेंटर संचालक से मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरजंट सिंह व सलिंद्र सिंह निवासी बैरसाल जिला करनाल ने संचालक के बेटे पर भी हमला कराया था।
विज्ञापन

थाना सदर में 15 दिसंबर को दर्ज शिकायत में जगजीत सिंह निवासी कौलापुर ने बताया था कि नए बस अड्डे के नजदीक आईलेट्स सेंटर है। उसके सेंटर पर जिला करनाल की एक युवती व युवक नौकरी करते थे। बाद में दोनों नौकरी छोड़कर चले गए थे। वह 14 दिसंबर को पिपली चौक से गुजर रहा था तो उस युवती के पिता ने उसका रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में गुरताज ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे लवप्रीत पर कनाडा में जानलेवा हमला किया था, जिसमें एक युवती की मौत हो गई थी। शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी गुरजंट सिंह व सलिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें