पुलिस ने ट्रक को ढूंढने और लूटेरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस में दी शिकायत में ट्रक चालक कश्मीर कुमार निवासी पठानकोट ने कहा कि वह लुधियाना से परचून का सामान लादकर दिल्ली के लिए जा रहा था और रात को करीब 12 बजे जब वह गांव रतनगढ़ के पास पहुंचा तो अपने ट्रक के रस्सों को बांधने लगा। इसी बीच उसके पीछे से 4-5 युवकों ने उसे पकड़ लिया और चाकू दिखाकर दोनों हाथ व पैर रस्सी से बांध दिए और मुंह पर टेप लगाकर उसकी पिटाई की।
उन युवकों ने हरियाणवी भाषा में कहा कि अगर रोला किया तो चाकू से मार देंगे। ये युवक ट्रक में लोड परचून का सामान कागज, मोबाईल व उसकी जेब से 45 सौ रुपए लूटकर ले गए। उसने बताया कि जहां ट्रक की कीमत 10 लाख रुपए है वहीं ट्रक में लदे माल की कीमत 7 लाख 60 हजार रुपए के करीब है। चालक ने किसी तरह अपने मुंह की टेप उतारकर आवाज लगाई लेकिन कोई मदद नहीं मिली। फिर व धीरे-धीरे चलकर श्री गणेश ढाबा में पहुंचा और वहां से पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस की 5-6 जिप्सियां अलग-अलग दिशाओं में दौड़ाई गई लेकिन ट्रक का कुछ अता पता नहीं चला। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।