फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर के छेड़खानी करने पर छात्रा ने निगला जहर

Thu, 25 Feb 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लाडवा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 छात्रा पास के ही एक गांव की रहने वाली है जो गुढा के सरकारी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। बुधवार को उत्पीड़न से परेशान होकर छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जबकि उत्पीड़न करने वाले अध्यापक व उसके साथियों की छात्रा के परिजनों व गांववासियों ने धुनाई कर दी। छात्रा को लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक चिकित्सा के बाद कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

गांव गुढा के सरकारी स्कूल में कक्षा दस में पढ़ने वाली एक 16 वर्षीय छात्रा को स्कूल का ही एक अध्यापक पिछले कई दिनों से गलत नीयत से तंग करता था। बुधवार को डर के कारण छात्रा स्कूल भी नहीं गई थी जिस पर छात्रा को तंग करने वाला अध्यापक स्कूल की छुट्टी के बाद अपने कार ड्राइवर व एक अन्य साथी के साथ शराब पीकर छात्रा के घर जा धमका। अध्यापक ने अपने साथियों के साथ नशे में हंगामा शुरू कर दिया जिससे घबरा कर छात्रा ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस पर गुस्साए परिजनों व गांव वासियों ने तीनों की धुनाई कर डाली और उन्हें पुलिस को सौंप दिया। छात्रा को तबीयत बिगड़ने पर परिजन लेकर लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक इस संदर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
कार्रवाई कर रही पुलिस : थाना प्रभारीलाडवा थाना प्रभारी कमलदीप राणा ने कहा कि गांव के लोगों ने एक शिक्षक समेत तीन लोगों को पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा है। वहीं जिस छात्रा की बात की जा रही है, उसको लेकर उनके पास सूचना आ चुकी है, जिसके बाद कुरुक्षेत्र लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में इलाज के लिए रेफर की गई छात्रा के बयान लेने के लिए टीम भेजी गई है। अभी छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। छात्रा या उसके परिजनों के बयान लेकर ही मामला दर्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें