कुरुक्षेत्र। सीआईए ने देवीलाल पार्क के पास से ट्रक चालक को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित कुमार उर्फ सोनू निवासी कलावड़ जिला यमुनानगर के कब्जे से तीन किलो 390 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम देवीलाल पार्क के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि सुमित कुमार अपने ट्रक में सामान लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश जाता है।
वापस आते हुए अपने साथ चूरापोस्त (भुक्की) लेकर जाता है। आज भी वह 100 फुटा रोड पर जिंदल चौक, देवीलाल पार्क जीटी रोड पिपली से होता हुआ लाडवा की तरफ जाएगा। सूचना पर टीम ने देवीलाल पार्क के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को सामने से ट्रक आता दिखाई दिया, जिसे शक के आधार पर रुकवा कर कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की। तलाशी लेने पर ट्रक से किलो 390 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।