फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मलिकपुर में महापंचायत में पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई न करने पर जताया रोष

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव मलिकपुर में आयोजित महापंचायत में हिस्सा लेते समाज के लोग।
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। पिछले दिनों गांव मलिकपुर में मारपीट करने के बाद मकान गिराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से खफा परिजनों ने बुधवार को गांव मलिकपुर में महापंचायत का आयोजन किया। जिसमें मुख्य रूप से एडवोकेट सोनिया तंवर करनाल, राजेश कुमार मलिकपुर, प्रतिम सिंह, प्रदीप, सतीश कुमार सहित काफी लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के सदस्य सुनील कुमार ने बताया कि महापंचायत में सर्व प्रथम मामले को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने को लेकर रोष व्याप्त किया गया तथा पुलिस प्रशासन की निंदा की गई। उन्होंने कहा कि उसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 नवंबर को एसपी कार्यालय के बाहर समाज के लोग एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि एसपी कुरुक्षेत्र ने आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर दो दिन का समय दिया था जो आज पूरा हो गया है। बुधवार को समाज के लोग एकजुट होकर एसपी कार्यालय में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग रखेंगे। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो उनके परिवार के लोग घायल है और दूसरी ओर उनका आशियाना उजाड़ देने से उन्हें रहने की समस्या भी सता रही है। आज तक कोई प्रशासनिक अधिकारी उनके गिराए हुए मकान की सुध लेने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें