शाहाबाद। नेशनल हाईवे-44 पर रविवार को शाहाबाद के समीप ट्रक खराब होने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। इसमें हजारों वाहन घंटों फंसे रहे। हाईवे पर यातायात बाधित होने के कारण वाहन चालकों ने गांवों की संपर्क सड़कों का रुख किया, जिससे ग्रामीण रास्तों पर भी जाम लग गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4 बजे मारकंडा पुल पर एक ट्रक खराब हो गया। इससे हाईवे और सर्विस रोड पर यातायात प्रभावित हुआ। कुछ वाहन सर्विस रोड पर गलत दिशा में चलने लगे, जिससे जाम और बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीमें मौके पर पहुंचीं और यातायात सुचारू करवाने में जुट गईं। हालांकि, वाहनों की अधिक संख्या के कारण स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। शाम 7 बजे तक भी जाम पूरी तरह नहीं खुल पाया था। एसएचओ सुरेंद्र सिद्दू ने बताया कि पुलिस जवान जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हैं।
शाहाबाद। नेशनल हाईवे 44 पर लगे जाम में देर शाम को भी इस तरह फंसे रहे वाल। वीडियोग्रैब