फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव में भारतीय शिल्प कला से रूबरू होंगे पर्यटक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एसडीएम सुरेंद्र पाल ब्रह्मसरोवर पर शिल्प मेले को लेकर निरीक्षण के दौरान दिशा-निर्? - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। इस दौरान शिल्प मेला आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस मेले में भाग लेने के लिए देश विभिन्न जिलों से शिल्पकार पहुंचेंगे। इन शिल्पकारों के लिए उचित जगह के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगें। शिल्प व सरस मेला 19 नवंबर से लेकर छह दिसंबर तक चलेगा और महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन 29 नवंबर से चार दिसंबर तक होगा। 18 दिन चलने वाले शिल्प मेले में यहां आने वाले पर्यटक भारतीय शिल्प कला से रूबरू होंगे और इस दौरान शिल्प कलाकारों की दस्तकारी का भी कौशल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

इस संदर्भ में एसडीएम सुरेंद्र पाल ने केडीबी कार्यालय में महोत्सव को लेकर अधिकारियों संग बैठक की। इससे पहले एसडीएम ने कमेटी के सदस्यों के साथ ब्रह्मसरोवर पर शिल्प मेले की जगह का अवलोकन किया। एसडीएम ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिल्प व सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। शिल्प मेले में उतर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की तरफ से राष्ट्रीय व राज्य अवार्ड विजेताओं को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरस मेले में डीआरडीए की तरफ से पूरे देश के बेहतरीन शिल्पकारों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। इस बार वर्ष 2019 की तर्ज पर लगभग 700 स्टाल लगाए जाएंगें। इन स्टालों के वितरण को लेकर योजना तैयार की गई है। इस योजना को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। इस विषय को लेकर कमेटी के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया गया है और स्टालों की जगह का अवलोकन किया गया है। उन्होंने कहा कि शिल्पकारों के लिए प्रशासन की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें