फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री के उपहारों की झलक देखने उमड़े पर्यटक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सैनी के उपहारों की सजाई स्टॉल। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी को मिलने वाले 150 से अधिक उपहारों को पहली बार विशेष तौर पर पर्यटकों के लिए प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

स्टॉल नंबर 56, 57 और 58 पर लगाए गए इन उपहारों को देखने के लिए पर्यटकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग लगातार स्टॉल पर पहुंचकर उपहारों के महत्व, उनकी पृष्ठभूमि और उनसे जुड़ी रोचक जानकारी जान रहे हैं। इन स्टॉलों पर मुख्यमंत्री नायब सैनी को मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद प्राप्त हुए उपहारों को व्यवस्थित तरीके से सजाया गया है। आकर्षक कलाकृतियों, धार्मिक प्रतीकों, स्मृति चिह्नों और विशेष शिल्पकारी वाले तोहफों ने पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है। बुधवार तक किसी भी उपहार की बिक्री शुरू नहीं हो पाई, क्योंकि अभी खरीदार कमेटी की ओर से रेट लिस्ट जारी नहीं की गई है। इसी का इंतजार पर्यटक कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि रेट लिस्ट जारी होते ही बिक्री प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
पर्यटकों का कहना है कि मुख्यमंत्री को मिलने वाले उपहारों को नजदीक से देखना अपने-आप में एक खास अनुभव है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी इन उपहारों को खरीदकर यादगार के रूप में सहेजने की उत्सुकता झलक रही है।

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सैनी के उपहारों की सजाई स्टॉल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें