फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सूरजमुखी खरीद का आज अंतिम दिन

Tue, 30 Jun 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर आनजमंडी में सूरजमुखी फसल को समेटते हुए श्रमिक। संवाद 
विज्ञापन
शाहाबाद। सूरजमुखी की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद का सीजन आज 30 जून को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद किसान निजी कारोबारियों को ही फसल बेच सकेंगे। जिन किसानों की सूरजमुखी की फसल अभी तक नहीं बिकी है, वह किसान आज अपनी फसल मंडी में लेकर आ सकते हैं ताकि उनकी फसल 7721 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर बिक सके।
विज्ञापन

29 जून तक शाहाबाद अनाज मंडी में 1.32 लाख क्विंटल सूरजमुखी की आवक दर्ज की गई है, जिसमें से 1.29 लाख क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। वहीं उठान का कार्य भी तेज गति से जारी है और अब तक 1.15 लाख क्विंटल फसल का उठान हो चुका है। मंडी सचिव कृष्ण कुमार मालिक के अनुसार अब तक 5,281 किसानों ने शाहाबाद अनाज मंडी में अपनी सूरजमुखी की फसल बेची है। इनमें से 4,200 किसानों के खातों में खरीद एजेंसियों द्वारा करीब 81 करोड़ 70 लाख रुपये की भुगतान राशि भी भेजी जा चुकी है। सरकार ने इस बार किसानों की मांग के चलते 25 मई से ही सूरजमुखी खरीद शुरू कर दी थी। पहले खरीद सीजन एक से 30 जून तक तय किया गया था। खरीद के लिए जिला में सात अनाजमंडियां तय की थी। इनमें इस्माईलाबाद, थानेसर, ठोल, शाहाबाद, लाडवा, बाबैन, झांसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें