फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्सलेन प्रोजेक्ट: आज फिर से चीफ इंजीनियर के समक्ष होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरवासियों के लिए पिछले तीन साल से सिर दर्द बनी पिपली से थर्डगेट की निर्माणाधीन सड़क आखिर कब बनकर तैयार होगी अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। हाई कोर्ट के आदेशानुसार पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर अब मामले को देख रहे हैं, लेकिन अब तक हुई चार सुनवाई में गर्ग एंड गर्ग कंपनी की ओर से कोई भी चीफ इंजिनियर के सामने प्रस्तुत नहीं हुआ है। आज शुक्रवार को मामले की पांचवीं सुनवाई है। पीडब्ल्यूडी के जिला अधिकारियों का कहना है कि उनकी तरफ से सभी कागजी कार्रवाई पूरी है। आज अगर ठेका कंपनी की ओर से चीफ इंजीनियर के समक्ष कोई पेश होगा तो मामला आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि पीडब्ल्यूडी द्वारा 31 दिसंबर 2021 को कंपनी पर निर्माण में अनियमितताएं बरतने और समय पर काम पूरा न करने का आरोप लगाते हुए उसका टेंडर रद्द कर दिया गया था। इतना ही नहीं कंपनी पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। इस पर कंपनी ने हाई कोर्ट में गुहार लगाई थी। 12 जनवरी को कोर्ट में ऑनलाइन हुई सुनवाई में चीफ इंजीनियर भी पेश हुए थे। कोर्ट ने मामला चीफ इंजीनियर को सौंप केस क्लोज कर दिया था। इसके बाद चीफ इंजीनियर ने 14 जनवरी को दोनों पार्टियों को सुनवाई के लिए बुलाया गया, लेकिन तब निर्माण कंपनी की ओर से कोई भी उनके समक्ष पेश नहीं हुआ था। अब 21 जनवरी को फिर से मामले में सुनवाई होगी। सुनवाई के बाद फैसले कब तक आएगा इस बारे अभी कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन पिपली से थर्डगेट तक निर्माणाधीन सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
तीन साल में दो ठेका कंपनियों द्वारा अभी तक 50 प्रतिशत निर्माण भी पूरा नहीं किया गया है। वहीं जहां-जहां अभी तक सड़क बनी है वह भी कई जगह से उखड़ चुकी है। फिलहाल दो दिन पहले ही पीडब्ल्यूडी की ओर से जहां-जहां से नई बनाई हुई सड़क उखड़ गई है वहां पेच वर्क किया गया है, लेकिन सड़क का बड़ा हिस्सा पिछले करीब दो माह से उखड़ा पड़ा है। पिपली से नए बस अड्डे तक सड़क पर अभी रोडा डालकर सिर्फ लेवल किया हुआ है। बारिश में यहां कीचड़ जमा हो रहा है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं बारिश न होने पर इससे उठती धूल से लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
आज फिर से चीफ इंजीनियर के पास होगी सुनवाई
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अरुण भाटिया ने कहा कि चीफ इंजिनियर के समक्ष आज फिर से पिपली-थर्डगेट सड़क को लेकर सुनवाई होगी। सुनवाई में निर्माण कंपनी पर लगाए साढ़े चार लाख जुर्माने सहित अन्य शिकायतों को रखा जाएगा। वें अपना पक्ष रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें