फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1857 के शहीदों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
तिरंगा यात्रा को रवाना करते केयू वीसी प्रो. सोमनाथ सचदेवा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने यात्रा रवाना किया। यात्रा में शामिल विद्यार्थियों ने हिंदी विभाग में लगी ऐतिहासिक प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विश्वविद्यालय परिसर में सभी विभागों से होती हुई तिरंगा यात्रा सीनेट हॉल में पहुंची। यहां यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर कुलपति ने युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से तैयार की गई आजादी का अमृत महोत्सव टी-शर्ट का विमोचन भी किया। इस दौरान कुलपति ने कहा कि तिरंगा यात्रा 1857 के शहीदों को समर्पित है। आज ही के दिन 10 मई 1857 को मेरठ से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत हुई थी, जबकि हरियाणा में इसकी शुरुआत नौ मई को अंबाला में हो चुकी थी। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य छात्रों एवं शिक्षकों में राष्ट्रीय चेतना का संचार करना है।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए डॉ. प्रीतम सिंह ने कहा कि 1857 के इतिहास की अनेकों ऐसी घटनाएं हैं, जो अभी इतिहास का हिस्सा नहीं बनी हैं। आवश्यकता है उनके डॉक्यूमेंटेशन की। इस मौके पर डीवाईसीए निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया, प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. दिनेश राणा, आईआईएचएस के प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता, प्रो. नीलम ढांडा, प्रो. परमेश कुमार, डॉ. दीपक राय बब्बर, डीवाईसीए उप-निदेशक डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. रामचंद्र, डॉ. सुकरमवती, डॉ. निरुपमा भट्टी व डॉ. हरविंद्र राणा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर स्थित जंग-ए-आजादी 1857 संग्रहालय में वीरों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे व झांसी की रानी लक्ष्मी बाई को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर संग्रहालय के क्यूरेटर डॉ. विवेक चावला, डॉ कुलदीप आर्य, सुरेंद्र कुमार, निर्मल सिंह, मुकुल, दीपक, विजय, चंद्रपाल, मोहित व प्रदीप अत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें