फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समय सारिणी विवाद गहराया, रोडवेज और निजी बस संचालक आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे पर रोडवेज कर्मचारियों और निजी बस संचालकों के बीच समय सारिणी के लिए खड़ा हुआ विवाद फिर गहरा गया है। वीरवार को कहासुनी के बाद रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए, जिससे बस संचालन करीब डेढ़ घंटे तक ठप रहा। यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर रोडवेज कर्मचारियों ने बस डिपो परिसर में निजी बस संचालकों की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी की। बस अड्डे के द्वार पर गाड़ियां खड़ी होने से दोनों तरफ का रास्ता अवरुद्ध हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी। इंटक यूनियन, जागृति मंच, महासंघ और ऑल हरियाणा वर्कर्स यूनियन सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने कर्मचारियों के विरोध का समर्थन किया।
कर्मचारी रणजीत करोड़ा और जितेंद्र पांचाल भी धरने प्रदर्शन में शामिल रहे। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के बस डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल ने निजी बस संचालकों पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने व्यवस्था को निर्धारित नियमों के अनुसार लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कैथल पर भी निजी बस संचालकों के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें