फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वीआर तकनीकी से गीता स्थली ज्योतिसर के कर सकते हैं साक्षात दर्शन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजस्तरीय प्रदर्शनी में वर्चुअल रियलटी (वीआर) तकनीकी से गीता स्थली ज्योतिसर के साक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वर्चुअल रियलटी (वीआर) तकनीकी से गीता स्थली ज्योतिसर के साक्षात दर्शन पर्यटक कर रहे हैं। इसके लिए सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की तरफ से एक विशेष प्रोजेक्ट राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में लगाया है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से लगाई गई राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में वीआर तकनीकी के प्रोजेक्ट को लगाया गया है।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट के माध्यम से राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में आने वाले हर वर्ग के व्यक्ति ने वीआर तकनीक के माध्यम से गीता स्थली ज्योतिसर के साक्षात दर्शन किए। इस वीआर तकनीक में विशेष सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया गया है। इस साफ्टवेयर में ज्योतिसर पर शूट की गई दो मिनट की वीडियो और वॉयस ओवर से गीता स्थली ज्योतिसर के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई है। इससे कोई भी व्यक्ति ज्योतिसर के इतिहास के बारे में सहजता से जानकारी हासिल कर सकता है। एडीपीआर रणबीर सांगवान ने कहा कि राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में पहली बार वीआर तकनीक का प्रयोग किया गया है। इस वीआर यंत्र को आंखों पर लगाया जाता है और कानों पर स्पीकर आ जाते है। इस प्रकार कोई भी व्यक्ति आंखों से गीता स्थली ज्योतिसर के प्राचीन इतिहास को देख सकता है और वॉयस ओवर से ज्योतिसर के बारे में तमाम जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें