फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीन टीमों ने स्वर्ण और एक टीम ने कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल ट्रॉफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में रुरल गेम्स एसोसिएशन कुरुक्षेत्र की तरफ से जिला ग्रामीण खो-खो व कबड्डी चैंपियनशिप आयोजित की गई, जिसमें लगभग 15 टीमों ने भाग लिया। ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की चार टीमों ने भाग लिया, जिसमें अंडर 14 पुरुष कबड्डी टीम, अंडर 17 पुरुष कबड्डी टीम व अंडर 17 महिला खो-खो टीम ने स्वर्ण पदक और अंडर 14 पुरुष खो खो टीम ने कांस्य पदक हासिल कर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

खेलकूद विभाग के अध्यापक संजय कुमार ने बताया कि स्कूल में पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत किया गया। वहीं प्रधानाचार्य रीतू सिंगला ने खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इस तरह की जीत से दूसरे बच्चों को भी प्रेेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि शैक्षिक अध्ययन के साथ शारीरिक विकास के लिए खेलकूद, मानसिक विकास के लिए आर्ट एवं क्राफ्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें