फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हमले में मां-बेटे सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुरानी रंजिश में बुधवार की रात को कुबेर काॅलोनी में तलवारें चल गईं। रात करीब आठ बजे टकराव में मां और उनके बेटे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर अपनी कार और दो मोटरसाइकिलें छोड़कर मौके से भाग गए जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

घायल राहुल ने बताया कि हमलावर हर्ष उसका पुराना दोस्त था। छह-सात महीने पहले किसी बात पर दोनों में तीखी कहासुनी हुई, जो थाने तक पहुंच गई। पंचायती सुलह के बाद दोनों अलग हो गए लेकिन रंजिश की चिंगारी दिलों में सुलगती रही। बुधवार रात हर्ष ने अपनी मां और 10-15 साथियों के साथ राहुल के घर पर धावा बोल दिया। कार और तीन मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों ने पहले राहुल की दादी की चारपाई में टक्कर मारी फिर घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
राहुल ने आरोप लगाते हुए बताया कि शोर सुनकर जब वह नीचे आया तो हर्ष और उसके साथियों ने तलवारों से उस पर हमला कर दिया। जवाब में राहुल ने पास पड़ी ईंटों के ढेर से हमलावरों पर पथराव शुरू किया जिसमें हर्ष और उसकी मां अंजली गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित अंजली क्षेत्र में पूछे बताने के लिए जानी जाती है। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं राहुल को पुलिस ने लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

हर्ष की परिवार को खत्म करने की धमकी ने बढ़ाया तनाव
आरोप है कि घटना के बाद भी हर्ष का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। उसने राहुल के पिता को फोन कर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी जबकि पुलिस मौके पर साक्ष्य जुटा रही थी। राहुल के पिता ने इस धमकी की कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें