फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल

Sun, 28 Sep 2025 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
पिहोवा। मृतक सौरभ। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/पिहोवा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पहले हादसे में मृतक की पहचान सिरसला गांव के 38 वर्षीय महाबीर के रूप में हुई है। महाबीर अपने पीछे पत्नी आरती देवी, तीन बच्चे केशव, परीक्षित और नैंसी को छोड़ गए। वहीं दूसरे हादसे में रुआं गांव निवासी सौरव व संधौला निवासी दमन की मौत हुई हैं। सौरव 11 वीं कक्षा में तो दमन 10 वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपी चालकों की तलाश शुरू कर दी है।

पहला हादसा दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 के पास शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे हुआ। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार महाबीर को टक्कर मार दी। महाबीर का भतीजा दीपक उन्हें निजी वाहन से नागरिक अस्पताल लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपक (26) ने थाना सदर थानेसर में शिकायत दी कि वह अपने चाचा के पीछे बाइक पर चचेरे भाई अंकित के साथ दूसरे मोटरसाइकिल पर आ रहा था। जब वह कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने चाचा की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए।
विज्ञापन


दूसरा हादसा संधौला-रुआं लिंक रोड पर हुआ। जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने दो मोटरसाइकिलों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। इस हादसे में 11 वीं कक्षा के रुआं गांव निवासी सौरव व 10 वीं के छात्र संधौला निवासी दमन की मौत हो गई। सौरव का दोस्त देवेंद्र (16) व दमन का छोटा भाई उदय (8) घायल हुए।
विज्ञापन

रुआं निवासी सतपाल ने थाना सदर पिहोवा में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनके बच्चों को शहर से लौटते समय पहले पीछे से बोलेरो पिक-अप ने सौरव व दमन जिस बाइक पर सवार थे उसको टक्कर मारी। फिर आगे चल रही देवेंद्र व उदय की बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायलों को पिहोवा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर सौरव व दमन को चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया। उदय का चंडीगढ़ पजीआई में उपचार चल रहा है। वह देवेंद्र को छुट्टी मिल गई है। । पुलिस ने दोनों मामलों में तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस दोनों ही आरोपी चालकों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने दावा किया है कि वाहनों के पंजीकरण नंबर के माध्यम से जल्द ही दोनों आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

पिहोवा। मृतक सौरभ। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें