फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खेतों से ट्यूबवेल की मोटर व केबल चोरी के दो सगे भाइयों समेत तीन गिरफ्तार, पांच वारदातों का खुलासा

Sat, 06 Sep 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए-टू पुलिस टीम ने खेतों से ट्यूबवेल की मोटर व केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर वीरवार को गिरोह के तीन गुर्गों को हाली पार्क के पास गिरफ्तार किया है। इनमें संजय व सुनील सगे भाई हैं। आरोपियों से पूछताछ में खेतों में चोरी की पांच वारदातों का खुलासा हुआ।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि हाली पार्क के नजदीक सड़क किनारे संदिग्ध किस्म के तीन युवक प्लास्टिक कट्टे में सामान डालकर बेचने की फिराक में खड़े हैं। सामान चोरी का होने की संभावना है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सोनीपत के महमदपुर गांव निवासी संजय व सुनील और करनाल के मोधीपुर गांव निवासी सचिन के रूप में बताई। प्लास्टिक कट्टे की तलाशी लेने पर मोटर के पार्ट व तांबा तार मिली। सामान बारे पूछताछ करने पर तीनों युवक बहानेबाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 29 अगस्त की रात जौंधन गांव के खेतों में कोठड़े से ट्यूबवेल की दो मोटर चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में जौंधन निवासी रमेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

राह चलते व्यक्ति को बेच दिया था तांबा
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने थाना इसराना क्षेत्र में ट्यूबवेल की मोटर व केबल चोरी की चार अन्य वारदातों का अजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना इसराना में अभियोग दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन तीनों ने जौंधन गांव के खेतों से चोरी की ट्यूबवेल की दोनों मोटर से तांबा निकालकर कुछ तांबा राह चलते अज्ञात कबाड़ी को 2800 रुपये में बेचकर पैसे खर्च कर दिए। बाकी तांबे व मोटर के अन्य पार्ट को लेकर तीनों आरोपी वीरवार को बचने के लिए ग्राहक की फिराक में निकले थे।
शार्ट तरीके से कमाना चाहते थे पैसा

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों खुलासा हुआ तीनों ने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए मिलकर एकाएक चोरी की उक्त पांच वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरों से निकाला चार किग्रा. तांबा तार व मोटर के पार्ट बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।


इन वारदातों का खुलासा हुआ
- 29 अगस्त की रात जौंधन गांव के खेतों में कोठड़े से ट्यूबवेल की दो मोटर चोरी की। चोरी की वारदात बारे थाना इसराना में जौंधन निवासी रमेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।-30 जुलाई की रात कालखा गांव के खेतों से सबमर्सिबल की मोटर चोरी की। चोरी की वारदात बारे थाना इसराना में कालखा गांव निवासी संजय की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

-24 जुलाई की रात गांव कारद गांव के खेतों से एक ट्यूबवेल की मोटर चोरी की। चोरी की वारदात बारे थाना इसराना में कारद गांव निवासी नरेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

-14 अगस्त की रात नौल्था गांव खेतों से एक ट्यूबवेल की 70 मीटर केबल व ट्रैक्टर की एक बैटरी चोरी की। चोरी की वारदात बारे थाना इसराना में नौल्था निवासी जगदीश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
विज्ञापन


-20 अगस्त की रात पलड़ी गांव के खेतों से ट्यूबवेल की 60 फीट केबल चोरी की। चोरी की वारदात बारे थाना इसराना में पलड़ी गांव निवासी प्रकाश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें