फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार चुराने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक महीना पहले कार चुराने के मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमन व विजय निवासी कैथल ने कार चोरी करके गगनदीप सिंह निवासी संगरूर पंजाब को बेच दी थी।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में 22 अक्तूबर को दर्ज शिकायत में वकील सिंह निवासी बैंक कॉलोनी ने बताया था कि वह 21 अक्तूबर को अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए गया था। उसने अपनी कार को अपने घर के सामने खड़ा किया था। वह स्कूल से वापस आया तो उसकी कार चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी अमन व विजय को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने कार गगनदीप सिंह को बेच दी है।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की कार खरीदने के आरोपी गगनदीप सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश से तीनों आरोपियों को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपी अमन के खिलाफ कैथल, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र में 16 मामले दर्ज हैं। आरोपी विजय के खिलाफ कैथल, जींद, करनाल व कुरुक्षेत्र में पांच मामले दर्ज हैं, जबकि गगनदीप का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ कैथल व पंजाब में नौ मामले दर्ज है। आरोपियों से थाना कृष्णा गेट इलाके से चुराई एक बाइक भी बरामद कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें