फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मोटरसाइकिल चोरी व छीनने के तीन आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में मोटरसाइकिल छीनने व चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने अलग-अलग मामलों में मोटरसाइकिल छीनने व चोरी करने के आरोप में पंकज वासी तिलक कालोनी पिहोवा व सागर उर्फ राका व सुखविंद्र सिंह उर्फ नन्नु वासी जखवाला को गिरफ्तार कर के उनके कब्जे से छीनी गई व चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी जानकारी अनुसार उसमान वासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर हाल गोविंद नगर पिहोवा ने अपनी शिकायत में बताया कि 11 मई को सुबह करीब नौ बजे वह अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने काम से अनाजमंडी आया था। वहीं पंकज कुमार ने उसकी मोटरसाइकिल को छीन लिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तो छीनी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें