फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार की टक्कर लगने से पलटा ऑटो, दादी-पोते की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शाहाबाद। गांव जोगी माजरा के पास कार की टक्कर लगने ऑटो सवार एक महिला और उसके तीन साल के पोते की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ऑटो चालक को भी चोटें आई हैं। ऑटो चालक अपनी पत्नी के साथ पोते को दवा दिला कर अपने गांव लौट रहा था। मृतक की शिनाख्त कांता (43) और बच्चे ऋषव निवासी ढंगाली के रूप में हुई। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया था। राहगीरों ने तीनों को बाहर निकाल कर अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन

सतपाल (44) निवासी ढंगाली ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी कांता के साथ अपने पोते ऋषव को दवा दिलाने के लिए शाहाबाद आया था। पोते को दवा दिलाकर वे ऑटो में अपने गांव लौट रहे थे। उसकी पत्नी पोते को गोद में लेकर पीछे बैठी हुई थी। जैसे ही वे लोग गांव जोगी माजरा से थोड़ा आगे पहुंचे तो सामने से कार चालक ने कार की टक्कर उसके ऑटो में मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया और वे तीनों उसमें फंस गए। राहगीरों ने उनको ऑटो से बाहर निकाल कर शाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी पत्नी कांता को मृत घोषित कर दिया। वहीं पोते की नाजुक हालत को देखते हुए कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया, मगर चिकित्सकों ने उसके पोते को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पत्नी और पोते की मौत से सतपाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें