फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मकान और दुकान से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिले में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है। महेश नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने दो अलग-अलग वारदात को अंजाम दिया। एक मकान में परिवार की मौजूदगी में ताले चटका दिए तो दूसरी जगह दुकान के। महेश नगर थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पहला मामला: पीड़ित महेश नगर के रामपुर मोड निवासी सुदेश रानी ने बताया कि 1 दिसंबर की रात को वह घर के एक कमरे में सोई हुई थी। सुबह उठकर देखा तो दूसरे कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। घर से सोने, चांदी के आभूषण सहित 10 हजार रुपये की नकदी भी गायब था। आसपास पड़ोस में पता किया लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।
दूसरा मामला: पीड़ित बोह रोड स्थित आनंद नगर निवासी सुनील लोहिया ने बताया कि 26 नवंबर को रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके गया था। सुबह आकर देखा तो दुकान से हार्ड डिस्क सीसीटीवी, एन वी तार, सिक्योरिटी पैनल, वेल्डिंग के बूल, पानी की मोटरें, ईयर फोन, कैमरों के बटन आदि गायब थे। पीड़िता ने बताया कि उनकी दुकान में 30 सितंबर को भी चोरी हुई थी। उस समय भी सीसीटीवी पुलिस को देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें