फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार की चपेट में आकर बाइक पर बैठा युवक चोटिल, पैर कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। खानपुर गांव के निकट सड़क किनारे खड़ी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक चालक लघु शंका के लिए गया था। लेकिन बाइक के पीछे बैठा हडबौन गांव निवासी अभिषेक कार की चपेट में आने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कार भी खड्डे में उतर गई। यह हादसा 5 दिसंबर को हुआ था। डायल 112 की मदद से घायल को नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां से चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 भेज दिया था।
विज्ञापन

उपचार के दौरान अभिषेक की दाहिनी टांग पट के नीचे से काट दी गई है। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने कार चालक हडबौन गांव निवासी नवजोत सिंह की तहरीर पर अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर दी। नवजोत सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 5 दिसंबर को वह एक रिश्तेदार की शादी में शगुन डालने के लिए जा रहा था। रास्ते में उसके साथ काम करने वाले मजदूर राहुल का भाई अभिषेक मिल गया था। अभी वह अभिषेक के संग खानपुर गांव के निकट पहुंचा था कि लघुशंका के लिए रुक गया था। अभिषेक बाइक पर ही बैठा हुआ था, तभी कार ने सीधी टक्कर अभिषेक की बाइक में मार दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें