फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाडवा सीएचसी में सप्ताह में दो दिन मिलेंगे तहिला और हड्डी रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
लाडवा। मरीजों की जांच करती डॉ. गुंताश गिल। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाडवा में आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णकांत ने बताया कि आदेश मेडिकल कॉलेज, मोहड़ी के निदेशक डॉ. गुंताश गिल के सहयोग से मंगलवार से सीएचसी लाडवा में सप्ताह में दो दिन महिला रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियमित ड्यूटी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

डॉ. कृष्णकांत ने कहा कि इन विशेषज्ञ सेवाओं के शुरू होने से क्षेत्र की जनता को बड़ा लाभ मिलेगा। अब महिलाओं और हड्डी से संबंधित रोगों से पीड़ित मरीजों को अपने ही क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से सरकारी अस्पताल लाडवा में कई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन और सेमी ऑटो एनालाइजर मशीन स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें