फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध की आड़ में लाखों का सरिया ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिपली अनाज मंडी के सामने चोर सोमवार की रात धुंध का फायदा उठाकर दुकान से लाखों रुपये का सरिया चोरी कर ले गए। चोरी हुए सरिया का वजन करीब 4 से 5 टन है, जिसकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मौके का मुआयना करके केस दर्ज कर लिया है।
थाना सदर पुलिस प्रभारी मलकीत सिंह सहित सीआईए-1 व सीआईए-2 की टीमें भी मामले की जांच में जुटी हैं। डीएसपी नरेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया है तथा सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर सबूत एकत्रित कराए। दुकानदार यश गर्ग ने थाना सदर में दी शिकायत में बताया कि वे सोमवार करीब शाम 7 बजे दुकान बंद कर चले गए थे। दुकान के बाहर तकरीबन चार-पांच टन सरिया पड़ा हुआ था। सोमवार की रात घनी धुंध थी, जिसका फायदा उठाते हुए चोर दुकान के बाहर रखा सरिया चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

उन्हें चोरी होने की सूचना देरी से मिली, जिसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर भी अज्ञात चोरों का पता लगाने का प्रयास किया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत मिलने पर थाना सदर पुलिस के प्रभारी मलकीत सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने चोरी की वारदात का मुआयना किया। उसके बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके से जरूरी सबूत एकत्रित किए गए।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगता है कि चोर गाड़ी में सरिया लोड करके ले गए हैं। पुलिस लाडवा रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। सीआईए-1 और सीआईए-2 की टीमें भी मामले की जांच कर रही हैं। शीघ्र ही चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें