फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, 50 हजार नकदी व जेवरात पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोर लाडवा रोड पर स्थित एलाइड केमिकल कॉलोनी में एक मकान से 50 हजार की नकदी और करीब आठ लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात चुरा कर फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चोर गली के साथ लगते कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश हुए और इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने गली में गले सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली। वहीं फिंगर प्रिंटस एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाकर आवश्यक तथ्य जुटाए गए। पुलिस ने घर के मालिक शेर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बुधवार को तड़के साढ़े तीन बजे जब उसकी नींद खुलने पर शौच जाने के लिए कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा नहीं खुला, जिस पर उसने अपनी पत्नी को उठाया और दोनों ने मिलकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया, तब भी दरवाजा नहीं खुला। इससे हमें आभास हो गया कि किसी ने बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने साथ वाले कमरे में सो रहे अपने पुत्र को फोन कर दरवाजा खोलने के लिए कहा तो उसके कमरे की भी बाहर से कुंडी लगी हुई थी। शेर सिंह ने कहा उसने अपने कमरे के दरवाजे के पेंच खोलकर दरवाजा उतारा और बाहर निकला और अपने बेटे के कमरे की कुंडी खोलकर उसे भी बाहर निकाला। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब वह अन्य कमरों में गए तो देखा कि अलमारियों व बेड में रखा सामान ऊथल-पुथल किया हुआ था और अंदर रखी 50 हजार की नकदी, सोने व चांदी के जेवरात गायब थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि चोर गली के साथ लगते कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश हुए और इस वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी बेटी उनके पास रहने आई हुई थी उसके जेवरात भी चोरी हो गए। चोर घर से उठाए गए पर्स व ट्रंक को खाली कर साथ लगते खाली प्लाट में फेंक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें