फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में चोर भी हुए सक्रिय, चोरी की चार वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पर्यटकों के साथ ही चोर भी सक्रिय हो गए हैं। चोर रविवार को ब्रह्मसरोवर पर लगे दो स्टॉल से सामान चोरी कर ले गए। वहीं उन्होंने ब्रह्मसरोवर के बाहर पार्किंग में खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ कर पर्स और पार्किंग में खड़ी दो बाइक भी चोरी कर ली। पुलिस ने इन सभी मामलों में केस को दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यूपी के कानपुर कालपी वासी असफाग ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में लगे शिल्प मेले के स्टॉल लगाया हुआ है। रविवार को उसके स्टॉल पर तीन महिलाएं खरीदारी करने के बहाने आई थीं। वे उसकी दुकान से कपड़े का थान चोरी कर भागने लगीं। हालांकि उनमें से एक महिला को कुछ अन्य महिलाओं की सहायता से काबू कर लिया गया था। शिकायत पर केयूके पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच सहायक उपनिरीक्षक शर्मिला देवी को सौंपी थी। सहायक उपनिरीक्षक शर्मिला देवी ने आरोपी महिला दिल्ली की मंगोलपुरी वासी सुषमा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस ने महिला के कब्जे से चुराया गया कपड़े का थान बरामद कर लिया। वहीं गांव बड़तौली वासी जगदीश ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह बाइक पर गीता जयंती पर घूमने आया था। उसने अपनी बाइक ब्रह्मसरोवर के मेन गेट पर पार्किंग में खड़ी की थी। दोपहर 2 बजे जब वह वापस आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। ऐसे ही गांव खासपुर वासी आर्यन ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह गीता जयंती देखने के लिए बाइक पर ब्रह्मसरोवर पहुंचा था। उसने अपनी बाइक को हनुमान मंदिर के समीप पार्किंग में खड़ा किया था। वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
कार का शीशा तोड़ चुराया पर्स
बाबैन वासी अनु ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह ब्रह्मसरोवर पर घूमने के लिए कार में आई थी। कार उसने पार्किंग में खड़ी की थी। जब वह घूम कर वापस आई तो उसकी कार का पीछे का शीशा टूटा हुआ था और कार के अंदर से उसका पर्स चोरी था। उसके पर्स में जरूरी कागजात आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड और सोने टॉप्स थे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें