फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर पड़ोसी से तीन लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। विदेश भेजने के नाम पर एजेंट ने अपने पड़ोसी के साथ तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने शिकायतकर्ता से आठ लाख रुपये में वर्क परमिट पर पोलैंड, 10 लाख में स्पेन और 12 लाख रुपये में इंग्लैंड भेजने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में रमेश कुमार निवासी मुर्तजापुर ने बताया कि मार्च में गांव का ही राजकुमार उसकी दुकान पर आया था। उसने उसे विदेश भेजने की बताकर अपने जाल में फंसाया था। आरोपी की बातों में आकर सात मार्च को पासपोर्ट व तीन लाख रुपये राजकुमार को दिए थे। राजकुमार ने उसे 25 सितंबर तक स्पेन या इंग्लैंड भेजने का आश्वासन दिया था, मगर आरोपी ने तय समय में उसे विदेश नहीं भेजा। आरोपी टालमटोल करता रहा। उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने रुपये लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। तंग आकर उसने मामले की शिकायत गृहमंत्री अनिल विज को दी थी। विज के निर्देश पर पुलिस ने राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें