कुरुक्षेत्र। महाप्रबंधक शेर सिंह के साथ वार्ता करते ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के पदाधिक
- फोटो : बदहाल सड़क पर धान रोपित करतीं महिलाएं।
कुरुक्षेत्र। रोडवेज कर्मचारियों का एक अगस्त को होने वाला धरना प्रदर्शन अब नहीं होगा। रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह ने यूनियन नेताओं से बातचीत कर 15 दिन में मांगें माने जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद यूनियन सदस्यों ने एक अगस्त को दिए जाने वाला धरना स्थगित कर दिया।
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान नरेंद्र पांचाल व सचिव रणजीत करोड़ा ने कहा कि मीटिंग में महाप्रबंधक के साथ 16 सूत्रीय मांगपत्र पर सहमति बनी है। महाप्रबंधक ने 15 दिन का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में ज्यादा व्यस्तता के चलते शेड्यूल होने की वजह से 2008 के कर्मचारियों का एसीपी लगा पाए। 2016 के स्पेशल चालकों की एलटीसी अगस्त माह में दी जाएगी।
कौशल श्रेणी में लगे परिचालकों का अगले चार माह का ओवर टाइम जुलाई की सैलरी के साथ दिया जाएगा। रोटेशन की समस्याएं जल्द ही ठीक की जाएंगी। ओवर टाइम और टीए का भुगतान अगले हफ्ते किया जाएगा, मेडिकल बिलों का भुगतान जल्द से जल्द किया जाएगा, कुछ मेडिकल बिलों का भुगतान इसी माह किया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि अगर 15 दिन के अंदर मांगों को नहीं माना गया तो मीटिंग कर धरने की रणनीति बनाई जाएगी। मीटिंग में पिहोवा सब डिपो प्रधान विनोद शर्मा, सब डिपो सचिव शेर सिंह, कैशियर जितेंद्र शर्मा, अमरजीत, उप प्रधान सोहनलाल, राज्य महासचिव बलदेव सिंह, दलजीत सिंह मौजूद रहे।