फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रधान पद के लिए धर्मेंद्र अत्री, कृष्ण कुमार गुप्ता, प्राशीष कुमार के बीच होगी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला बार एसोसिएशन की चौधर की जंग की तस्वीर साफ हो गई है। मैदान में आए चुनावी योद्धाओं की अंतिम सूची बुधवार को जारी कर दी गई है। इससे पहले पांच दिसंबर को जमा कराए गए नामांकन की जांच की गई जबकि नामांकन वापस लेने का दिन भी यही तय किया गया था। प्रधान पद से लेकर अन्य पदों के लिए भी जमा कराए गए नामांकन पत्रों में से किसी ने वापस नहीं लिया, जिसके चलते अब चुनाव मैदान में प्रधान पद के लिए धर्मेंद्र अत्री, कृष्ण कुमार गुप्ता, प्राशीष कुमार के बीच टक्कर होगी जबकि उपप्रधान पद के लिए अंकित गौतम, जगजीत सिंह बरार, राहुल सैनी, सिमरन मैदान में डटे हैं।
विज्ञापन


सचिव के लिए प्रवीन शर्मा, रविंद्र सांगवान की टक्कर होगी जबकि संयुक्त सचिव तुषार सैनी व विक्रांत कुमार जांगड़ा अपनी-अपनी जीत की उम्मीद के चलते मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष के लिए महज शिवम शर्मा ने ही नामांकन पत्र भरा था, जिसके चलते उनके समक्ष कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं होगा जबकि महिला एक्जीक्यूटिव के लिए मंजू व पूनम मलहान मैदान में हैं। उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होते ही चुनावी योद्धाओं ने भी अपनी-अपनी जीत को लेकर प्रयास तेज कर दिए हैं। बता दें कि 15 दिसंबर को चुनाव होने हैं, जिसके लिए इच्छुक अधिवक्ता पिछले करीब दो माह से अपने-अपने स्तर पर तैयारी में जुटे थे। बार एसोसिएशन की चौधर का फैसला 1506 अधिवक्ता करेंगे। चुनाव निर्वाचन अधिकारी राजन चावला ने कहा कि चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराए जाएंगे, जिसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें