फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पत्नी के साथ अवैध संबंध का था शक, चलवाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। गांव बदरपुर में गोली कांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी ने पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में गोली चलवाई थी। इसके लिए उसने पहले से हत्या के प्रयास में फरार आरोपी से संपर्क साधा था। पीड़ित की रेकी करने के बाद घर पर ही गोली चलवा दी।
विज्ञापन

सीआईए दो के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि 23 फरवरी को थाना लाडवा में एक महिला ने शिकायत दी कि दो युवकों ने पहले उसके घर के गेट को खुलवाया और फिर पति को गोली मारकर भाग गए। उनके पति जयप्रकाश का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। जांच के बाद सीआईए ने गोली चलाने के आरोप में देशराज वासी नागल जिला सहारनपुर यूपी हाल वासी बदरपुर, सचिन उर्फ सुमित वासी आदर्श नगर हिसार और सुरेश कुमार उर्फ मुन्ना वासी बनी को काबू किया है।
मोहन लाल के मुताबिक पूछताछ में देशराज ने स्वीकार किया कि उसे अपनी पत्नी पर जयप्रकाश के साथ अवैध संबंध का शक था, जिसके लिए जयप्रकाश की हत्या करने की साजिश रची और इसके लिए सुरेश और सचिन से संपर्क किया था। आरोपी सुरेश कुमार की पुलिस को पहले से ही तलाश थी, उस पर वर्ष 2024 में हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज था, जोकि हिसार में छिप कर रह रहा था। वहीं पर आरोपी के संपर्क में सचिन आया था, जिसे वह असलहा देने का लालच देकर अपने साथ लेकर आया था और दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों को काबू कर एक स्कूटी बरामद करने के बाद पांच दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें